Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

हाथरस : रजवाहे में मिला वार्ड ब्वाॅय का शव, जांच में जुटी पुलिस

रजवाहे में मिला वार्ड बॉय का शव

हाथरस, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में काेतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रजवाहे की पटरी पर रविवार सुबह एक अधेड़ का शव मिला है। इस सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान सीएचसी में कार्यरत वार्ड ब्वाॅय के रुप में की गई है। पुलिस

माैत का कारण पता करने के लिए जांच में जुट गई है।

कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सहपऊ सीएचसी तैनात संजीव कुमार(45) का शव आज सुबह रजवाहे की पटरी पर मिला है। मृतक के परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक संजीव शनिवार शाम 4 बजे अस्पताल बंद होने के बाद सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने अपने आवास पर बच्चों के पास गए थे। वहां उन्होंने अपना बैग रखा और फिर कहीं चले गए। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला सका था। आज सुबह रजवाहे पर शव की जानकारी पर माैके पर पहुंचे ताे मृतक की पहचान लापता संजीव के रुप में हुई।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और इस मामले के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

————-

(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *