Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वन डिस्ट्रिक वन कॉपरेटिव बैंक की दिशा में हमें कदम बढ़ाना चाहिए : योगी आदित्यनाथ

युवा सहकार सम्मेलन को संबोधित करते मुख्यमंत्री
सहकार सम्मेलन में मंचासीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सुरेश प्रभु

पिछली सरकारों के माफियाराज के कारण कॉपरेटिव क्षेत्र बर्बाद हो गया था

लखनऊ, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित युवा सहकार सम्मेलन एवं यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 का दीप जलाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर भंडारण, ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी कॉपरेटिव क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हमको देखने को मिला है। पिछली सरकारें ‘वन डिस्ट्रिक वन माफिया’ पालती थीं। कॉपरेटिव क्षेत्र पिछली सरकारों के माफियाराज के कारण बर्बाद हो गया था। किसानों की हजारों करोड़ पूंजी फंस गई थी। 4700 करोड़ का हमने उन 16 कॉपरेटिव बैंक, जिनके लाइसेंस जब्त हो गए थे, उनमें किसानों के फंसे पैसे को हमने धीरे धीरे करके वापस करवाया। अब हमें वन डिस्ट्रिक वन कॉपरेटिव बैंक की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर उत्तरप्रदेश में पहली बार बड़े पैमाने पर कार्यक्रम हुए हैं। रन फ़ॉर कॉपरेशन में इस फील्ड से जुड़े हजारों लोगों ने सहभागिता की। 21 मार्च 2025 को यूपी स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा एजीएम का आयोजन और स्टेक होल्डर्स को 76 करोड़ लाभांश का ऑनलाइन वितरण किया गया। 6 जुलाई 2025 को केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के चौथे स्थापना दिवस पर 266 ड्रोन दीदी को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधायक डा.नीरज बोरा, विधायक राजेश्वर सिंह, विधायक योगेश शुक्ला, एमएलसी मुकेश शर्मा, एमएलसी पवन सिंह चौहान उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *