Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

फतेहपुर के दीपंकर सिंह का जिला युवा अधिकारी पद पर चयन, शुभचिंतक ने दी बधाई

यूपीएससी परीक्षा में चयनित दीपंकर सिंह

यूपीएससी प्रतिभा सेतु पोर्टल से मिली सफलता

फतेहपुर, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के दीपंकर सिंह का चयन युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार मेें जिला युवा अधिकारी के पद पर हुआ है। उनका चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित प्रतिभा सेतु पोर्टल परीक्षा में चयन किया गया है। वह मूलत: मलवां विकासखंड के बालापुर मजरे गोधरौली गांव के निवासी हैं।

यह पद भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 में सृजित किया गया था। यह पोर्टल उन अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करता है जो संघ लोक सेवा आयोग के साक्षात्कार तक पहुँचने के बाद अंतिम रूप से चयनित नहीं हो पाते हैं।

दीपंकर सिंह ने अपनी प्रारंभिक से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा लखनऊ से प्राप्त की। इंटरमीडिएट के बाद इंजीनियरिंग ट्रिपल आईटी, ग्वालियर से ग्रेजुएशन और एमबीए किया है।। इससे पूर्व जीएसटी इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ था।

दीपंकर के पिता अशोक कुमार वर्मा सेवानिवृत्त आईपीएस है। मां डॉ. अवंतिका सिंह हिन्दी विषय से पीएचडी हैं और अनुज भाई अपूर्व सिंह ने बिट्स, पिलानी से इंजीनियरिंग व फिजिक्स से एमएससी की है। यूपीएससी की तैयारी कर रहे दीपांकर 2024 का यूपीएससी मेंस परीक्षा दे चुके हैं। जो वर्तमान में लखनऊ में रहते है। दादा शिवलाल वर्मा व दादी जमुना देवी बालापुर गांव में रहते हैं।

दीपंकर सिंह यूपीएससी 2024 का साक्षात्कार दे चुके हैं। यूपीएसी के साक्षात्कार तक पहुँचना अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है। दीपंकर सिंह का सपना भविष्य में आईएएस अधिकारी बनने का है, उनकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने बधाई देते उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *