Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

टायर फटा तो बच गई बेजुबानों की जान, पिकअप छोड़कर भागे गौ-तस्कर

पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक लादे गए गोवंश।

मीरजापुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मड़िहान थाना क्षेत्र में शुक्रवार को वाहन का टायर फटने से गौ तस्करी की बड़ी वारदात टल गई और बेजुबान गाैवंशों की जान बच गई।

कलवारी खुर्द गांव के पास तस्करों द्वारा पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक लादे गए 10 गाैवंशों को गौकशी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन का टायर फट गया। खुद को घिरता देख तस्कर पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही मड़िहान पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर थाने लाई। जब थाने में वाहन का दरवाजा खोला गया तो अंदर का मंजर देखकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। गाैवंशों को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था और वे जीवन-मृत्यु के बीच जूझ रहे थे। पुलिस ने तत्काल गाैवंशों को सुरक्षित बाहर निकलवाकर संरक्षण में सौंप दिया।

इस मामले में पुलिस ने गाैवध निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर बाल मुकुंद मिश्र ने बताया कि सभी गाैवंश सुरक्षित हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि गौ तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *