Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

दो बच्चे के साथ पत्नी लापता, पति ने थाने में दिया आवेदन

आवेदन दिखाता पीड़ित

भागलपुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना जीरोमाइल क्षेत्र के नवटोलिया चौका निवासी विपिन मंडल ने पत्नी दुर्गी देवी तथा दो बच्चे चांदनी कुमारी और सत्यम कुमार के लापता होने को लेकर शुक्रवार को थाना में आवेदन दिया है।

पति विपिन मंडल ने बताया कि पत्नी दोनों बच्चे को लेकर प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया चौका कार्तिक चौक बाबूपुर स्कूल के लिए निकली लेकिन वापस घर नहीं आई। हमने काफी खोजबीन किया। सभी संबंधी को फोन किए, कहीं पता नहीं चला। मुझे पुलिस प्रशासन पर भरोसा है। पुलिस पत्नी एवं बच्चों को बरामद कर देंगे। विपिन मंडल ने कहा कि मेरा किसी से कोई झगड़ा या किसी तरह का विवाद नहीं था।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *