Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पति की आत्महत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी के साथ गिरफ्तार

गिरफ्तार प्रेमी,प्रेमिका

फर्रुखाबाद, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले प्रेमी के साथ मिलकर पति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के जुर्म में पुलिस ने महिला और उसकी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया ।

कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी ने रविवार को बताया की तीन दिन पहले ग्राम घसिया चिरौली में शिवमंगल की पत्नी संजना का अनुज गौतम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति उनके बीच का रोड़ा बना हुआ था। दोनों ने योजना के तहत तीन दिन पहले शिवमंगल को आत्महत्या के लिए उकसाया तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना के बाद शिवमंगल के पिता सतीश चंद्र जाटव ने बहू संजना और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी।

कोतवाल कायमगंज ने बताया कि शिव मंगल की मौत के मामले में पत्नी संजना और उसके प्रेमी अनुज गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बीच अवैध संबंध होने की पुष्टि फोन से हुई है।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *