Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रांची विश्वविद्यालय के यूथ फेस्ट्र रीझ-रंग के विजेता हुए सम्मानित

रांची विवि के कार्यक्रम की तस्‍वीर
रांची विवि के छात्राओं की प्रस्‍तुती

रांची, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रांची विश्वपविद्यालय के इंटर कॉलेज युवा महोत्सव रीझ-रंग 2025-26 का शनिवार को समापन हुआ। इस अवसर पर कुल 26 इवेंट्स के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया। 18 और 19 दिसंबर को संपन्न हुये सभी इवेंट्स के फहले, दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त करनेवाले छात्रों के नामों की घोषणा की गई।

सभी विजेताओं को विश्वविद्यालय के डीएसडबल्यू डॉ सुदेश कुमार साहु, रजिस्ट्रार डॉ जीसी साहु, मारवाड़ी कॉलेज के प्रिसिंपल मनोज कुमार सिन्हा, परीक्षा नित्रंक डॉ संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकरियों ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।

इस सभी इवेंट्स के फर्स्ट आये छात्र अब ओडिशा में होने वाले इस्टा जोन युवा महोत्स व में रांची विश्‍‍वविद्यालय की ओर से भाग लेंगे।

पुरस्कार वितरण समारोह से पहले डोरंडा कॉलेज और योगदा कॉलेज के की ओर से कुलगीत, राष्ट्रगीत और करसा नृत्य प्रस्तु्त किया गया।

डॉ वनीता एक्का ने करसा नृत्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

वहीं जेवियर कॉलेज सिमडेगा के छात्रों ने क्रियेटीव कोरियोग्राफी की बेहतरीन प्रस्तुति दी।

इवेंट्स के विजेता छात्रों और कॉलेज के नाम

फोक ट्राइबल डांस- प्रथम : डोरंडा कॉलेज से गुड्डु, रोशन, रूपा, मनीषा,सुनीता, किरण, आशियाना, कोमल, विनीता, द्वितीय : योगदा सत्सं ग कॉलेज धुर्वा से मनीष, पूनम, नरलू, सुशांति, रोशनी, सुमन, आरती, प्रतिभा और तीसरे स्थान पर बीएनजी कॉलेज सिसई रहा। क्रियेटिव कोरियोग्राफी में प्रथम: संत जेवियर कॉलेज, सिमडेगा : निखिल, अलिशा, अनिशा, तमन्ना, आदित्या, अपर्णा, शिवम, सलीम, निक्कीख, रीजॉयस, सॉम्या, दूसरा : डोरंडा कॉलेज और तीसरे स्थान पर योगदा सत्संग कॉलेज, फोक ऑर्केस्ट्रा विजेता: निर्मला कॉलेज, रांची सुधा, सूरजमुखी, दिप्ती, प्रशांत, दिशा, अनुप्रिया, पूनम, नूतन रहे।

वेस्टर्न इंस्ट्रू मेंटल सोलो के विजेता आलोक हांसदा केमिस्ट्री विभाग, रांची विश्वविद्यालय, क्लाीसिकल डांस में प्रथम : अनुष्का कुमारी रांची वीमेंस कॉलेज, द्वितीय : अमूल्य कुमार पीएफए रांची युनिवर्सिटी, तीसरे स्थान पर अनुराग शर्मा, डोरंडा कॉलेज रहे।

वहीं क्विज के विजेताओं में शुभम, गौरव, अभिनन्दन सिंह पीजी इतिहास विभाग, रांची युनिवर्सिटी रहे।

इसके अलावा पोस्टर मेकिंग, रंगोली, क्लेे मॉडलिंग, कार्टूनिंग जैसे इवेंट के प्रथम आये छात्रों को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ स्मृति सिंह ने किया। उन्होंने विजयी छात्रों से ओडिशा के बालासोर में होने वाले इस्टा जोन यूथ फेसिटवल में सर्वोच्च प्रदर्शन करने को कहा। वहीं समापन समारोह के चीफ होस्ट डीएसडबल्यूी डॉ सुदेश कुमार साहु ने छात्रों को बेहतरीन प्रदर्शन करने की बधाई दी। साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने के लिये सभी कमिटियों के सदस्यों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

आयोजन को सफल बनाने में डॉ सुदेश साहु, डॉ स्मृति सिंह, डॉ मनोज कुमार, डॉ किशोर सुरीन, डॉ नियति कल्प, सुजीत कुमार शर्मा, डॉ मनीष, विपुल नायक, डॉ शमसुन निहार, डॉ सुप्रिया सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्या‍पक कॉलेजों के प्रिंसिपल की भूमिका रही।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *