Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वॉटर कुलर में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

रोते बिलखते परिजन
अस्पताल परिसर में पहुंची पुलिस मौके पर हंगामा करते। परिजन
मृतक महिला की फाइल फोटो

जौनपुर, 30 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में नगर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ट्यूलिप हार्ट एंड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में मंगलवार को एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई।

सुइथाकला क्षेत्र के नरीवा गांव की गुड़िया गौड़ (38) अपनी सास लालती गौड़ (70) का इलाज कराने अस्पताल आई थीं। यह घटना तब हुई जब गुड़िया गौड़ अस्पताल में लगे वाटर कूलर से पानी लेने गई थीं। पानी लेते समय उन्हें अचानक करंट लग गया और वह नीचे गिर गईं।

परिजनों का आरोप है कि जब गुड़िया को करंट लगा और वह गिरीं तो उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। परिजन जब पुलिस को फोन करने की बात कही तब अस्पताल स्टॉफ महिला को इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

अस्पताल के डॉक्टर मोहसिन ने इस घटना को एक हादसा बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह घटना कैसे हुई, क्योंकि इससे पहले भी कई लोग उसी वाटर कूलर से पानी पी चुके थे।———————

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *