Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बच्चे काे जन्म देने के कुछ देर बाद इलाज के दाैरान महिला की माैत, परिजनों का हंगामा

म्रतक की फाइल फोटो

औरैया, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कानपुर देहात की एक गर्भवती महिला की बच्चे को जन्म देने के बाद तबीयत बिगड़ गई और गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनाें ने अस्पताल में हंगामा किया और लापरवाह डाॅक्टराें पर लापरवाही का आराेप लगाया है।पुलिस ने महिला के शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घाटमपुर निवासी अरविंद कुमार की पत्नी ज्योति गर्भवती होने के कारण मायके औरैया के दीबियापुर थाना क्षेत्र स्थित गाजीपुर में रह रही थी।गुरुवार शाम प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन उसे औरैया के 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। पति अरविंद का आरोप है कि यहां मौजूद एक आशा कर्मी ने उन्हें उपचार के लिए तिलक नगर स्थित मां हॉस्पिटल भेज दिया।

परिजन ज्योति को मां हॉस्पिटल ले गए, जहां ऑपरेशन की जरूरत बताई गई। अरविंद ने पैसों का इंतजाम किया और रात को ऑपरेशन शुरू हुआ। ऑपरेशन के दौरान बच्चा तो पैदा हो गया, लेकिन ज्योति की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनाें ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। अरविंद ने अस्पताल संचालक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया पूछताछ के लिए कुछ कर्मियों को हिरासत में लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम भेजकर स्वास्थ्य विभाग को भी पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी गई है।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *