Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पुलिस थाने में हुई महिला की मौत, परिजनों का दरोगा पर धमकाने का आरोप

गमगीन परिजन
जानकारी देते एसपी प्रबल प्रताप सिंह

महोबा, 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) ।उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के श्री नगर पुलिस थाने में महिला की मौत की मौत होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मृतका के परिजनों ने दरोगा पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न कर उल्टा धमकाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जनपद के श्री नगर थाना क्षेत्र के ननौरा गांव निवासी ग्रामीण देशराज पुत्र मनीराम ने तीन दिन पहले पारिवारिक विवाद की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। मृतका की बेटी रोशनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कि और सोमवार को दरोगा ने घर पहुंच कर धमकी दी और सभी को थाने बुलाया। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मृतका चिंदी और बहू को पुलिस ने चार घंटे से ज्यादा समय तक थाने में बैठाए रखा। जहां दरोगा ने महिला को धमकाते हुए भद्दी भद्दीं गालियां दी और साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी भी की, जिससे महिला चिंदी को सदमा लगा और वह अचेत होकर गिर गई।

बहू उमा कुशवाहा ने बताया कि दरोगा की धमकी से आहत उसकी सास चिंदी कुशवाहा (65) पत्नी देशराज कुशवाहा को थाने परिसर में ही खून की उल्टी हुई। जिसे देख आनन-फानन में परिजनों ने अचेतावस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं थाने में महिला की मौत होने से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि थाना श्रीनगर क्षेत्र के ननौरा गांव में एक ही परिवार के मध्य आपसी विवाद में एक वृद्ध महिला थाने पहुंच गई, जिसकी पहले से हालत खराब नजर आ रही है। अचानक तबियत बिगड़ने पर उनकी दुःखद मृत्यु हो गई। मामले में थाना में अभियोग पंजीकृत कर तीन नामजद अभियु्क्तों को गिरफ्तार किया गया है। मृतका के परिजन अगर शिकायत करते हैं तो विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *