Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

टेम्पो पलटने से महिला की मौत, तीन घायल

क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गिरेन्द्र कुमार सिंह

जौनपुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह बाजार के पास शुक्रवार को एक ऑटो टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो व चालक को हिरासत में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार हाशिया बाजार से निगोह की ओर जा रहा ऑटो टैम्पो जैसे ही निगोह बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, तभी वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सवार सीमा देवी, शीला सरोज, प्रिंसी और अंशी घायल हो गईं। सभी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां शीला सरोज की मौत हो गई, जबकि सीमा देवी सहित तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ गिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने ऑटो और चालक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मनहूस हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र कुमार मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *