Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

सड़क दुघर्टना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

रोते बिलखते परिजन

भागलपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरतल्ला गांव के समीप सड़क दुघर्टना में घायल रेणुका देवी की मौत सोमवार को इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में हो गई।

रेणु देवी अपने घर के बाहर छोटे बच्चों के साथ खड़ी थीं, तभी नशे की हालत में तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां और बच्चे सड़क पर कुछ दूरी तक घसीटते हुए जा गिरे। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों को रात करीब 9 बजे मायागंज अस्पताल लाया गया था। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चा शुभम कुमार की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उसे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर ही मोटरसाइकिल और चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक घायलों का समुचित इलाज नहीं हो जाता, तब तक चालक को नहीं छोड़ा जाएगा। फिलहाल चालक ग्रामीणों की निगरानी में है और पुलिस को सूचना दी गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *