Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दो सांड़ों की लड़ाई में सड़क पर गिरे बाइक सवार, महिला की मौत व पुत्र घायल

दीपावली त्योहार को लेकर सामान खरीदकर बेटे के साथ गांव जा रही थी महिला

हमीरपुर, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे रविवार को राठ कस्बे के मलौंहा रोड पर आपस में झगड़ रहे दो आवारा सांड सड़क पर चल रही एक मोटरसाइकिल से जा टकराये। जिससे हुए हादसे में बाइक पर सवार 45 वर्षीय एक महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार कर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे नजदीकी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जिसकी मेडिकल कॉलेज उरई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा रविवार को मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र के मलौंहा गाँव की निवासी महिला सुशीला पत्नी चरन सिंह जो कि अपने 20 वर्षीय पुत्र प्रमोद के साथ कस्बा राठ से खरीदारी कर वापस अपने गांव मलौंहा जा रही थी तभी रास्ते में राठ कस्बे के मलौंहा रोड पर सड़क पर झगड़ रहे दो आवारा सांड उनकी बाइक से भिड़ गए। जिससे हुए हादसे में बाइक पर सवार महिला सुशीला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। जिसे इलाज हेतु राठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने घायल महिला सुशीला का प्राथमिक उपचार कर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि मृतक महिला अपने पति के साथ घर के कार्यों में सा योग कर अपने परिवार की देखभाल करती थी जो कि अपने पीछे पुत्र खेमचंद और प्रमोद के अलावा पुत्री गायत्री सहित अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *