Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

फन्दे से लटका मिला महिला का शव

प्रयागराज के हंडिया थाने की फोटो

प्रयागराज, 15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित हंडिया थाना क्षेत्र के दोसौटी सैदाबाद में रविवार देर रात एक महिला का शव फंदे पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने सोमवार को बताया कि हंडिया के दोसौटा गांव निवासी आरती 36 वर्ष पत्नी अशोक केसरवानी की रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी उसकी मौत का कारण स्पष्ट न होने से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *