Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

महिला आयोग की सदस्य 17 दिसम्बर को औरैया में, करेंगी पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई

फोटो

औरैया, 15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं महिला उत्पीड़न की रोकथाम के उद्देश्य से 17 दिसम्बर को विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई हाेगी। यह जानकारी जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने दी।

उन्हाेंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता 17 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से विकास भवन सभागार में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता शिविर, महिला जनसुनवाई, बैठक एवं चौपाल में प्रतिभाग करेंगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़े महिला उत्पीड़न के मामलों में अब तक की गई कार्यवाही की अद्यतन स्थिति के साथ समय से उपस्थित होकर बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *