Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रामगढ़ कोर्ट में महिला प्रतीक्षालय और शिशु गृह का हुआ उद्घाटन

उद्घाटन करते जस्टिस
पौधा रोपण करते जस्टिस

हाई कोर्ट जस्टिस दीपक रौशन पत्नी सारिका भूषण के साथ पहुंचे रामगढ़

रामगढ़, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) ।

रांची हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रौशन बुधवार की शाम अपनी पत्नी सारिका भूषण के साथ रामगढ़ व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने महिला प्रतीक्षालय और शिशु गृह का उद्घाटन किया। रामगढ़ व्यवहार न्यायालय में जस्टिस दीपक रौशन और उनकी पत्नी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। रामगढ़ पुलिस के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर रामगढ़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

जस्टिस तथा उनकी पत्नी ने इस अवसर पर न्यायालय परिसर में पौधारोपण भी किया। व्यवहार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राजीव आनन्द, प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विशाल श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी मनोज कुमार राम, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी संदीप बर्तम, अवर न्यायाधीश-सह- न्यायिक शिवेन्दु द्विवेदी, अवर न्यायाधीश-सह- न्यायिक दण्डाधिकारी संजीबिता गुईन, डालसा सचिव अनिल कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी आलोक कुमार, प्रभारी न्यायाधीश (प्रशासन) सह – न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी हर्षित तिवारी तथा न्यायिक दण्डाधिकारी आयशा सिंह सरदार, एसपी अजय कुमार, एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, गोपनीय शाखा प्रभारी-सह- नजारत उप-समाहर्ता रविन्द्र कुमार गुप्ता, एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, सार्जेंट मेजर मंटू यादव ने झारखण्ड की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान रामगढ़ जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, महासचिव सीताराम समेत अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने भी जस्टिस दीपक रौशन का स्वागत किया।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *