Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

वेतन के लिए मजदूरों को बार-बार करना पडता है हड़ताल : भवन सिंह

भवन सिंह की फाइल फोटो

रांची, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने रांची नगर निगम प्रबंधन और नगर विकास मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शनिवार को प्रेस विज्ञप्‍त‍ि जारी करते हुए कहा कि स्वच्छता कॉरपोरेशन (एमटीएस) के मजदूरों का बकाया वेतन समय पर भुगतान नहीं किए जाने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शहरी क्षेत्र में गंदगी का अंबार है। उन्होंने कहा कि मजदूरों ने 19 दिसंबर से कूड़ा उठाने का काम बंद कर हड़ताल शुरू की है, जो 20 दिसंबर के बाद 21 दिसंबर तक भी जारी रहेगी। काम करने के बाद अपने वेतन भुगतान करने तक के लिए मजदूरों को बार-बार हड़ताल करनी पड़ती है। और हड़ताल के दिनों का वेतन भी काट लिया जाता है, जो पूरी तरह गलत है।

भवन सिंह ने कहा कि श्रम कानून के अनुसार प्रत्येक माह सात तारीख तक मजदूरों का वेतन भुगतान किया जाना अनिवार्य है, लेकिन अब तक अल्प वेतनभोगी सफाई कर्मियों को भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम की ओर से सफाई कार्य ठेकेदार को सौंपे जाने के बाद भी चार माह का भुगतान लंबित है, जिससे ठेकेदार ने काम से हाथ खड़े कर दिए।

यूनियन ने मांग की है कि मजदूरों को वेतन भुगतान की निश्चित तिथि तय की जाए, हड़ताल अवधि का वेतन न काटा जाए, बकाया डीए का एकमुश्त भुगतान हो और श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित किया जाए। यूनियन ने सभी सफाई कर्मियों से एकजुट रहने की अपील की है।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *