Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

राज्य महिला आयोग में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित

दीप जलाती राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान

लखनऊ, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में ’’राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक एक कार्यशाला’’ का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान व संयुक्त मिशन निदेशक जनमेजय शुक्ला ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

जागरुकता कार्यक्रम में संयुक्त मिशन निदेशक जनमेजय शुक्ला ने प्राकृतिक कृषि, नमो ड्रोन दीदी योजना, इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन, कुकुट पालन आदि योजनाओं के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी दी। पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आगामी जनसुनवाई व जागरूकता चौपाल के दौरान महिलाओं/बालिकाओं को सम्बन्धित उपरोक्त विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ दिये जाने पर बल दिया गया।कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में उ.प्र. राज्य महिला आयोग के पदाधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आयोग द्वारा विगत माह में किये गये विभिन्न कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों से प्रदेश की महिलाओं को प्रभावी व त्वरित लाभ दिलाये जाने पर बल दिया गया।कार्यक्रम में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्यगण हिमानी अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, अनीता गुप्ता, अनुपमा सिंह लोधी, सुजीता कुमारी, मीना कुमारी, नीलम प्रभात, गीता बिन्द, गीता विश्वकर्मा, पुष्पा पाण्डेय, डॉ. प्रियंका मौर्य, ऋतु शाही, सुनीता सैनी, एकता सिंह, अर्चना पटेल, जनक नंदिनी, प्रतिभा कुशवाह, रेनू गौड़, संगीता जैन उपस्थित रहीं।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *