
नैनीताल, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . नैनीताल जनपद के राजीव गांधी अभिनव विद्यालय बेतालघाट की प्रतिभाशाली छात्रा यशिका जोशी (गुंजन) ने डीडीहाट पिथौरागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव की भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. याशिका अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी. यशिका, कौशल जोशी और आरती जोशी की सुपुत्री हैं. याशिका की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान कीं. परिजनों ने भी इस सफलता को याशिका की लगन और निरंतर परिश्रम का परिणाम बताया.
(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
