Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

यतीन्द्रानंद गिरी महाराज और पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल करेंगे शारदीय महोत्सव का शुभारंभ

बाल विद्या भवन में हाेगी मां दुर्गा की आराधना, होगा भव्य शारदीय महोत्सव

यतीन्द्रानंद गिरी महाराज और पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल करेंगे महोत्सव का शुभारंभ

हरदोई,23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल प्रांगण में इस वर्ष भी एकादश श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 28 सितंबर रविवार से षष्ठी दिवस से दुर्गा पूजा का उद्घाटन, अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ होगा। एडमिन ब्लॉक का उद्घाटन यतीन्द्रानंद गिरी महाराज और पूर्व राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता कीर्ति सिंह, जीवन दीप सत्संग मंडल, हरदोई और सह यजमान कनुप्रिया सिंह, प्रधानाचार्या बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल ने की। बैठक में आयोजन समिति के समस्त सदस्यों को आगामी महोत्सव की रूपरेखा से अवगत कराते हुए मंगलवार को बताया गया कि आयोजन गत वर्षों की भांति भव्य एवं अनुशासित रूप से संपन्न होगा।

कार्यक्रम में दुर्गा पूजा अनुष्ठानों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। 27 सितंबर को पञ्चमी, 28 सितंबर को षष्ठी, 29 सितंबर को महा सप्तमी, 30 सितंबर को अष्टमी, 1 अक्टूबर को महानवमी तथा 2 अक्टूबर को विजयदशमी तक पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी। कार्यक्रमों में बंदनवार मेकिंग प्रतियोगिता, पुष्पांजलि, काइट मेकिंग एवं डेकोरेशन, डांडिया डेकोरेशन, संगीतमय सुंदर कांड, कन्या भोज, गरबा डांडिया रास फीस्टा, सिन्दूर उत्सव और शोभा यात्रा सहित महाआरती और धनुची नृत्य शामिल हैं।

बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य शिव शंकर पाण्डेय, प्रमोद कुमार सिंह पामू, केपी सिंह, केपी दीक्षित, अश्वनी दीक्षित, शोभित वाजपेयी, सुशील अवस्थी ‘छोटे महाराज’, अक्षत पाण्डेय, सुनील मंडल, वीके राना, विवेक सिंह, जेपी, राकेश त्रिपाठी, अरुण मिश्र, अनुराग श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / अंबरीश कुमार सक्सेना

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *