Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

रेल सुविधाओं को लेकर चौसा स्टेशन पर यात्री संघर्ष समिति का प्रदर्शन

धरना देते समिति के लोग

बक्सर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।मंगलवार को चौसा रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे यात्री संघर्ष समिति ने अनशन एवं प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव ने तथा संचालन अधिवक्ता रामलखन पाल ने किया। प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय मौके पर मुस्तैद रहे।

अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों ने कहा कि चौसा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को रेलवे की बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना यहां के लोगों के साथ अन्याय है। वक्ताओं ने बताया कि महर्षि च्यवन की तपोभूमि, शेरशाह सूरी की ऐतिहासिक विजयस्थली चौसा है।

समिति की ओर से श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस तथा हावड़ा–अमृतसर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही 53202/53201 बक्सर–पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन को चौसा स्टेशन तक विस्तारित करने और स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाएं बहाल करने की मांग दोहराई गई। वक्ताओं ने कहा कि चौसा थर्मल पावर प्लांट जैसी 1320 मेगावाट की राष्ट्रीय परियोजना यहां संचालित है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रमिकों और अधिकारियों का आवागमन होता है, लेकिन रेलवे की उदासीनता के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

मौके पर प्रो. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, राम ईश्वर चौहान, मीर हमजा खान, मुखिया ममता देवी, अधिवक्ता रामचंद्र मालाकार व स्थानीय ग्रामीण और यात्री शामिल हुए।

—————

(Udaipur Kiran) / दिलीप कुमार ओझा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *