Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

झारखंड के आठ जिलों में कुहासा को लेकर येला अलर्ट

मौसम की फाइल फोटो

रांची, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मौसम विभाग ने झारखंड में दो दिनों के लिए घना कुहासा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बुधवार और गुरुवार के लिए कुहासा को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पहले दिन जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है उनमें राज्य के उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती जिले और दूसरे दिन राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य‍वर्ती जिले शामिल हैं।

इनमें पहले दिन (बुधवार) को राज्‍य के पांच जिले गढवा, पलामू, चतरा, लातेहार और हजारीबाग और गुरुवार को आठ जिले गढवा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह और देवघर कुहासा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं राज्य में मध्यम दर्जे की पछुआ हवाओं के कारण कनकनी बरकरार है। बुधवार को भी रांची सहित विभिन्न जिलों इन हवाओं के कारण दिनभर भारी ठंड महसूस की गई।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्द हवाएं राज्य में प्रवेश नहीं कर पा रही थीं, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के खत्म होते ही पुन: इन हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट होने लगी। यही वजह रही कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे कम तापमान 5 डिग्री रांची में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन बाद में आसमान में आंशिक बादल छाये रहे।

वहीं बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, जमशेदपुर में 26.3 और 12.6 डिग्री, डालटेनगंज में 25.8 और 7.9 डिग्री, बोकारो में 24.5 और 9.5 डिग्री, चाईबासा में 28 डिग्री और 11.6 डिग्री, खूंटी में 25.2 और 6.8 डिग्री, लोहरदगा में 25.1 और 9.3 डिग्री, लातेहार में 21.2 और 9.7 डिग्री और सरायकेला में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *