Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

योग वेलनेस सेंटर में विद्यार्थियों को दी गई योग एवं स्वास्थ्य की जानकारी

फोटो

– राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में शिविर आयाेजित

औरैया, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में बुधवार काे नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयाेजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी शामिल रहीं।

इस अवसर पर योग इंस्ट्रक्टर योगेंद्र कुमार मिश्र ने स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में जितनी आवश्यकता शिक्षा की है, उतनी ही आवश्यकता उत्तम स्वास्थ्य और अच्छे संस्कारों की भी है। योग इंस्ट्रक्टर ने विद्यार्थियों को छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी आदतों और संस्कारों की जानकारी देते हुए बताया कि अनुशासित दिनचर्या, संतुलित आहार और नियमित योग अभ्यास से जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

उन्होंने विशेष रूप से सर्दी के मौसम में होने वाले तीव्र रोगों से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला तथा गलत खान-पान से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। योग के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। द्वितीय सत्र में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में कुल 30 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, जिनमें 25 नए एवं 5 पुराने मरीज शामिल थे। इनमें 17 पुरुष और 13 महिलाएं थीं।

————–

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *