Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जीएसटी की दर कम होने से आम जन के लिए ‘कर से कल्याण’ का मार्ग होगा प्रशस्त : योगेंद्र उपाध्याय

मीडिया से बात करते मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

फिरोजाबाद, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शनिवार को कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में जनता पर करों (टैक्सेस) में तो वृद्धि होती आयी है लेकिन मोदी सरकार ने जी०एस०टी० की दरों में जो आशातीत कमी की है ऐसा पहली बार ही हुआ है। इससे न सिर्फ गरीबों, मध्यम वर्ग यहां तक की उच्च वर्ग के लोगों को भी राहत मिली है। आम जन के लिए ‘कर से कल्याण’ का मार्ग प्रशस्त होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शनिवार को फिरोजाबाद में मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नागरिक जीवन की प्रथम आवश्यकता रोटी, कपड़ा और मकान है जो सस्ते होंगे अर्थात- खाना सस्ता, रहना सस्ता, पहनावा सस्ता, घूमना सस्ता, दवाई सस्ती, पढाई सस्ती, रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती, वाहन सस्ते अर्थात ऐसे कर जिनसे जन-जीवन का कल्याण होगा, प्रथम बार देश की जनता को त्योहारों के अवसर पर मोदी सरकार द्वारा उपहार दिया गया है। कर से ऐसा उपहार है जो सिर्फ आम आदमी की बचत तो बढायेगा ही साथ में जीवन उपयोगी वस्तुओं के मूल्यों में कमी आने से सभी को राहत भी मिलेगी। कर से कल्याण की इस यात्रा से जो बचत होगी वह स्वस्थ भारत, सशक्त भारत और समृद्ध भारत का निर्माण करेगी। जी०एस०टी० सुधार के द्वारा जहां एक ओर टैक्स के मकड़ जाल को कम किया गया है अर्थात मात्र दो स्लैब में जी०एस०टी० को समेटा गया है। वहीं इससे टैक्स का भुगतान करने वालों को जो सरलता मिलेगी उससे नौकरशाही के मकड़ जाल से भी बचाव होगा।

मोदी सरकार द्वारा जी०एस०टी० में की गयी भारी कटौती से और पिछले बजट में इनकम टैक्स का स्लैब 12 लाख कर देने से भारत के घर-घर में बचत होगी जिससे घर-घर लक्ष्मी का आगमन होगा और समृद्धि आयेगी। मोदी सरकार के इस क्रांतिकारी कदम से आम आदमी की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रधानमंत्री ने जनता से यह भी आह्वान किया है कि स्वदेशी बनाओ और स्वदेशी अपनाओं इससे देश का व्यापार और व्यापारी मजबूत होंगे और अमेरिका द्वारा लगाये गये टैरिफ के भार पर यह एक प्रहार होगा।

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष महानगर डॉक्टर सतीश दिवाकर, जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर जिला अध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल महामंत्री राधेश्याम यादव आनंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *