Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

योगी सरकार का किसानों के पंजीकरण पर जोर, सभी जनपदों में 50 फीसदी कार्य पूर्ण

योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के पंजीकरण कार्य पर विशेष जोर दे रही है। प्रदेशभर में किसानों का पंजीकरण तेजी से कराया जा रहा है। अब तक उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में 50 प्रतिशत तक फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण हो चुका है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि 1 अप्रैल 2026 से पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया होगा। ऐसे में योगी सरकार जल्द से जल्द प्रदेश भर के किसानों के रजिस्ट्रेशन पर जोर दे रही है।

हर जिले में शिविर लगाने के निर्देश

योगी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि पीएम किसान पोर्टल पर प्रत्येक किसान का विवरण अपडेट कराया जाए। इसके लिए 16 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक गांव में कम से कम एक शिविर आयोजित करना अनिवार्य होगा। यहां पर किसानों को मौके पर पंजीकरण और विवरण अपडेट करने की सुविधा दी जाएगी।

कई जिलों ने 55% से अधिक पंजीकरण कार्य पूरा किया

प्रदेश में अब तक 50% से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। इनमें कई जिले उल्लेखनीय प्रगति कर चुके है।

रामपुर – 61.37%

बिजनौर – 58.92%

हरदोई – 58.31%

श्रावस्ती – 58.01%

पीलीभीत – 57.58%

अंबेडकरनगर – 57.46%

मुरादाबाद – 57.17%

बरेली – 56.80%

गाजियाबाद – 56.79%

कौशाम्बी – 56.09%

कृषि विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार किसानों से अपील की गई है कि वे समय पर अपना पंजीकरण कराएं ताकि किसी भी किसान को पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त से वंचित न होना पड़े।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *