Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अमाैसी एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ पकड़ा गया युवक

अमाैसी एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान पकड़ा गया युवक

लखनऊ, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमौसी) एयरपोर्ट पर सोमवार को स्कैनिंग के दौरान एक युवक पकड़ा गया। उसके पास से 32 बोर के अवैध कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में सरोजनी नगर थाना पुलिस जांच कर रही है।

थाना प्रभारी रामदेव प्रजापति ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने स्कैनिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम आलमबाग के अर्जुनगर निवासी राम शुक्ला उर्फ दुर्गेश बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर के दो अवैध कारतूस मिले। सुरक्षा बल ने अग्रिम कार्रवाई के लिए अभियुक्त को सरोजनी नगर पुलिस के सुपुर्द किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के अपराधिक इतिहास को खंगाला गया तो पता चला कि उसके खिलाफ लखनऊ के अलग—अलग थानों में मुकदमा दर्ज है। उस पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है।————

(Udaipur Kiran) / दीपक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *