Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

झालर उतारते समय करंट से युवक की मौत

झालर उतारते समय करंट लगने से युवक की मौत

हाथरस, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कोठी बढ़ार गांव में मंगलवार सुबह युवक की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक दीपावली पर लगाई गई बिजली की झालर उतार रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे आगरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान ग्राम कोठी बढ़ार निवासी सत्यवीर सिंह उर्फ रज्जो के बड़े बेटे हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे हिमांशु अपने घर की छत पर झालर उतारने गया था। घर के पास लगभग डेढ़ फीट की दूरी पर हाई टेंशन लाइन के तार गुजर रहे थे। झालर का तार इन हाई टेंशन तारों से छू गया, जिससे हिमांशु को तेज करंट लगा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग हिमांशु को तत्काल उपचार के लिए आगरा ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिमांशु की उम्र अभी 18 वर्ष पूरी नहीं हुई थी। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर 112 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंची।

—————

(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *