Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BIHAR

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बेतिया, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बेतिया पुलिस जिला स्थित गदीशपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 बहोरनपुर मे घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक कटहल के पेड़ से फंदे के सहारे लटका एक युवक का शव बरामद हुआ।

मृतक की पहचान बहोरनपुर निवासी छट्टू प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र नरेश कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए मंगलवार को सूचना पर जगदीशपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या कर शव को लटकाने का मामला बताया है

मृतक के पिता छट्टुं प्रसाद ने बताया कि रात में घर के सभी लोग सो रहे थे। तभी गांव के कुछ लोगों ने हल्ला किया कि उनका बेटा घर के पास ही कटहल के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।मृतक की पत्नी सीमा देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया है।

उन्होंने बताया कि गांव के ही राजकिशोर गिरी ने उनके पति से ₹70,000 ब्याज पर लिया था। पैसे की मांग करने पर वह लगातार समय टालता रहा। इसी विवाद को लेकर बीते वर्ष पंचायत भी हुई थी.

थानाध्यक्ष सौरव कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी और परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना के बाद गांव में जितनी मुंह उतनी बातें सामने आ रही है।

(Udaipur Kiran) / अमानुल हक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *