Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

प्रेमिका के घर के बाहर बेहोशी हालत में मिला युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

मृतक प्रेमी की फाइल फोटो

हमीरपुर 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे के गुरगुज थोक में प्रेमिका के दरवाजे पर चंदपुरवा बुजुर्ग निवासी राहुल साहू हाइड्रा चालक बेहोश मिला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल रेफर होने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

राहुल अपनी विधवा मां के साथ ननिहाल देवगांव में रहता था। सिसोलर थाना क्षेत्र की युवती से प्रेम प्रसंग के चलते सुमेरपुर में उसकी मौसी के किराये के मकान के बाहर जहरीला पदार्थ खाने के बाद बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय एक महिला ने उसे भर्ती कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मृतक के मामा राकेश साहू ने प्रेमिका व मौसी पर जहर पिलाकर हत्या का आरोप लगाते तहरीर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने शनिवार को बताया कि जांच जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *