Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

छज्जे के हुक से युवक ने लगाई फांसी, मौत

शोकाकुल परिजन व ग्रामीण

फतेहपुर, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को एक युवक ने मकान के छज्जे में लगे हुक से गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

थाना व कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला तेजा नगर निवासी स्व० रामसागर निषाद के एकलौते पुत्र सूरज निषाद(22) के माता पिता की मृत्यु डेढ़ दशक पूर्व हो गयी है। सूरज अपने चाचा रामबदन व बाबा जय राम के साथ रहता था। सूरज की दो बहनें पूनम रिंकी की शादी हो चुकी है। वह गोल गप्पे की ठेलिया लगाकर घर का खर्चा चलाता था।

परिजनों ने बताया कि सूरज की शादी बकेवर थाना क्षेत्र के गाँव कपरिया ऊसर में आगामी 19 फरवरी को होना तय थी। आज सूरज किसी कारणवश पानी पूरी की ठेलिया लेकर नहीं गया। जब परिवार के लोग खेतों में काम करने चले गये तो दोपहर बाद घर के छज्जे में लगे हुक से अगौछा से गले में फंदा से लटक गया। जब मोहल्लेवासियों ने उसे फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। जब तक मौके पर आकर देखा तो सूरज की मौत हो चुकी थी।

थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सूरज ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक के चाचा की सूचना पर शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *