Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज के कैंट थाने की फोटो

प्रयागराज, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित कैंट थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने परिवार से तहरीर लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वारदात के समय शराब पीने के दौरान हुए विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस कहना है कि मामले की जांच जारी है और संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के ओमनगर राजापुर निवासी गोलू सोनी उर्फ आकाश सोना 21 वर्ष पुत्र राधेश्याम श्याम सोनी की गुरुवार रात नशे के दौरान हुए विवाद के बाद गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास स्थित सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से संदिग्ध युवकों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के दौरान गोलू सोनी से कुछ युवकों से विवाद का मामला सामने आया है। युवकों ने मारपीट की और गोली मारकर फरार हो गए। परिवार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *