Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

युवक युवतियों व कृषकों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र दिया जा रहा प्रशिक्षण

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से जिलों में स्थापित राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्रों एवं सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में विभाग द्वारा जिलों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रशिक्षण कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं

इन केन्द्रों पर युवक/युवतियों व कृषकों खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र प्रशिक्षण दिया जाता है। उप मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह प्रभावी कार्ययोजना व रूपरेखा तैयार कर इच्छित नवयुवकों, नवयुवतियों व किसानों को बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण दिलाना सुनिश्चित करें। विभागीय अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण कार्यों की लगातार निगरानी भी जाए और प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार से जोड़ने के प्रभावी प्रयास किए जाएं। प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थी फूड प्रोसेसिंग का कार्य कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे, प्रशिक्षित लोग अपनी यूनिट लगाकर अनुदान व अन्य सुविधाओं का लाभ भी ले सकेंगे।

विभाग द्वारा आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या व गोरखपुर के राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्रों के प्रधानाचार्यों, मीरजापुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, सहारनपुर व चित्रकूट धाम के खाद्य प्रसंस्करण अधिकारियों तथा फल संरक्षण अधिकारी लखनऊ को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप निर्धारित रोष्टर के अनुरूप समय से प्रशिक्षण पूरा करायें।

—————

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *