Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

समाज उत्थान के लिए आगे आए युवा : ठाकुर रामवीर सिंह

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मुरादाबाद द्वारा युवा परिचय एवं संवाद कार्यक्रम

मुरादाबाद, 14 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जनपद के ग्राम मुंडापांडे के गौतम पैलेस में रविवार शाम को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा युवा परिचय एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने क्षत्रिय समाज में युवाओं में फैल रही कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। युवाओं से समाज के उत्थान के लिए आगे आने का आह्वान किया और कहा कि समाज की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है।

सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक क्षेत्रों में मार्गदर्शन प्रदान करना था। सम्मेलन का शुभारम्भ भगवान राम और क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, ठाकुर राहुल सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे और प्रदेश महामंत्री ठाकुर यशपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा ठाकुर अजय सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राणा एवं प्रदेश मंत्री ठाकुर अशोक कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह बब्बू और संचालन जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने की। कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष अनित ठाकुर, विक्रम सिंह उर्फ रिंकू ठाकुर, कशिश चौहान, शगुन चौहान, संजीव चौहान, मनोज तोमर, राजीव चौहान, सोमपाल सिंह, अखिल चौहान, जोगेंद्र चौहान, विशाल सिंह, सचिन सिंह, ओम चौहान, शेखर राणा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *