Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

आपका पैसा, आपका अधिकार: अनक्लेम्ड जमा राशि पर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित

जागरूकता शिविर में भाग लेते हुए।

मंडी, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग तथा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आरंभ किए गए देशव्यापी अभियान आपका पैसा, आपका अधिकार के अंतर्गत मंडी और नेरचौक में सोमवार को अनक्लेम्ड जमा राशि से संबंधित विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। यह अभियान 31 दिसंबर तक पूरे देश में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को उनके निष्क्रिय खातों तथा विभिन्न वित्तीय संस्थानों में पड़ी अनक्लेम्ड राशि को प्राप्त करने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है।

इन जागरूकता शिविरों का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक मंडी, पंजाब नेशनल बैंक नेरचौक तथा एलडीएम कार्यालय मंडी के संयुक्त सहयोग से किया गया, जिनमें लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पंजाब नेशनल बैंक के एलडीएम, भारतीय स्टेट बैंक मंडी और पंजाब नेशनल बैंक नेरचौक के प्रबंधकों, भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रतिनिधियों तथा एफएलसी मंडी द्वारा अनक्लेम्ड जमा राशि, बचत योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि निष्क्रिय बचत खाते, सावधि जमा, आवर्ती जमा, बीमा पॉलिसियां, शेयर खाते तथा अन्य जमा योजनाओं से संबंधित अनक्लेम्ड धन को सरल प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

अधिकारियों ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों का जागरूक होना तथा समय-समय पर अपने खातों का सत्यापन करवाना अत्यंत आवश्यक है। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों के प्रश्नों का मौके पर समाधान भी किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *