Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मेस्टन रोड विस्फोट में झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

बुधवार को हुए विस्फोट की फ़ाइल फोटो

कानपुर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बीते बुधवार को मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार में मरकस मस्जिद के पास हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल अब्दुल मितालिब की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। उसे पर चोरी की स्कूटी रखने का आरोप था सीसीटीवी फुटेज में इस बात की पुष्टि भी हुई थी।

मूलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्री बाजार में हुए पटाखे में कुल आठ लोग घायल हुए थे। जिनमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को लखनऊ स्थित केजीएमयू हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मेस्टन रोड निवासी अब्दुल मितालिब 24 की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बाजार में लेदर बेल्ट और खिलौने की दुकान चलाने वाले अब्दुल बिलाल की दुकान में धमाका हुआ था। जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुई थी। इस घटना में उनका भाई अब्दुल मितालिब गंभीर रूप से घायल हो गया था और वह 50 फीसदी तक झुलस गया था। इस घटना के बाद से लगातार पुलिस टीम और जांच एजेंसियां ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुंतलों अवैध पटाखे और भंडारों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।

इसके अलावा इस हादसे में दो स्कूटीयों के भी परखच्चे उड़ गए थे। जिसमें से एक स्कूटी चोरी की पाई गई थी। हालांकि पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें पाया कि मृतक अब्दुल मितालिब अपने साथी के साथ स्कूटी चलाते हुए कैमरे में कैद हुआ था। हालांकि उस गाड़ी में नंबर प्लेट भी नहीं थी। चेचिस नंबर के जरिये गाड़ी मालिक की जनकारी जुटाई गई थी।

एडीसीपी पूर्वी अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *