
जोधपुर, 05 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . जोधपुर शहर जिला युवा कांग्रेस द्वारा युवा की आवाज, किसान का सम्मान, हर घर तक हक और विकास नारे के साथ शुरू हर घर तक युवा कांग्रेस का संकल्प अभियान शुरू किया गया है. इसके पोस्टर का विमोचन आज एक निजी होटल में किया गया.
युवा कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष योगेश कच्छवाहा ने बताया कि जोधपुर में यह अभियान डोर-टू-डोर चलाया जाएगा, जिसमें हर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय रूप से हिस्सा लेगा. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को देखते हुए जल्द ही जोधपुर कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया जाएगा, ताकि जनता की आवाज़ प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके. इस दौरान जोधपुर संभाग के प्रभारी चांद बत्रा, सरदारपुरा विद्यानसभा अध्यक्ष प्रशांत कच्छवाहा, शहर विधानसभा अध्यक्ष शाहबाज़ जिन्दरान, पवन टाक, सनी गहलोत, सतीश सांखला, ऐज़ाज राज सैयद, सूर्याप्रकाश सांखला, गौरव गहलोत, रोहित गूंद, अहमद अली, हर्षद उपाध्याय, शिवा टाक, सहीराम चौधरी आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
(Udaipur Kiran) / सतीश
