Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

आईपीएल के क्रिकेटर प्रशांत वीर के माता पिता का अमेठी के यूथ कांग्रेसियाें ने किया सम्मान

सांसद किशोरी लाल शर्मा से बात करते हुए प्रशांत वीर के पिता
मां का मुंह मीठा करने की फोटो
माता का सम्मान करने की फोटो
पिता का सम्मान करते यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी

– प्रशांत वीर के पिता रामेंद्र त्रिपाठी एवं माता अंजना त्रिपाठी को किया सम्मान

अमेठी, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के निवासी क्रिकेटर प्रशांत वीर का आईपीएल में चयन हाेने के बाद चाराें तरफ खुशी जताई जा रही है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 14 करोड़ 20 लाख रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) द्वारा चयनित उभरते क्रिकेटर प्रशांत वीर की ऐतिहासिक सफलता पर यूथ कांग्रेस की ओर से सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रियंका गांधी के निर्देश पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह अमेठी विधानसभा के संग्रामपुर ब्लॉक अंतर्गत गूजीपुर ग्राम सभा स्थित प्रशांत वीर के आवास पहुंचे। इस अवसर पर शुभम सिंह ने प्रशांत वीर के पिता रामेंद्र त्रिपाठी एवं माता अंजना त्रिपाठी को माला पहनाकर सम्मानित किया और परिवार को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रशांत वीर की सफलता पूरे अमेठी जनपद के लिए गर्व की बात है।

इस उपलब्धि पर अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी प्रशांत वीर के पिता रामेंद्र त्रिपाठी से दूरभाष पर बातचीत कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अमेठी का नाम रोशन करना प्रशांत वीर की मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है। शुभम सिंह ने प्रशांत वीर से फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई दी और शीघ्र ही व्यक्तिगत रूप से सम्मानित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशांत वीर की हर सफलता में अमेठी का हर नागरिक उनके साथ खड़ा है।

कार्यक्रम के दौरान शुभम सिंह ने मीडिया काे बताया कि उनका और प्रशांत वीर का संबंध पिछले 7 से 8 वर्षों से है। कार्यक्रम में संग्रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव रवि मौर्य सहित यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं युवा नेता मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *