Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

फोटो

औरैया, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से रांची जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए और ट्रेन को अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग के पास रोक दिया। अचानक ट्रेन के रुकने से यात्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने जांच-पड़ताल शुरू की। हादसे में मृत व्यक्ति का शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इंजन की जांच करने के बाद ट्रेन को करीब आधे घंटे की देरी से रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मृतक के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थानीय पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर पहचान के प्रयास में जुटी है।

गौरतलब है कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग बेहद व्यस्त माना जाता है। आए दिन लोग लापरवाही के चलते रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रेल पटरियों पर चलते समय सावधानी बरतें और निर्धारित क्रॉसिंग का ही इस्तेमाल करें।

फिलहाल अछल्दा पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

(Udaipur Kiran) कुमार

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *