Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दीपावली त्योहार पर यमुना नदी में युवक डूबा, सर्च आपरेशन जारी

दीपावली त्योहार पर यमुना नदी में युवक डूबा, सर्च आपरेशन जारी

हमीरपुर, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे कुरारा थाना क्षेत्र के खरौंज गांव निवासी युवक बिलौटा गांव में सोमवार को यमुना नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहराई में जाने से डूब गया। पुलिस मौके पर है तथा गोताखोर खोज रहे हैं।

क्षेत्र के खरौंज गांव निवासी शिवपूजन (18) पुत्र जितेंद्र सिंह गांव से सुबह बिलौटा गांव में यमुना नदी में नहाने गया था। वहां नहाते समय गहराई में जाने से वह डूब गया।जिसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा गोताखोर की मदद से खोजबीन में जुटी हुई है। देर शाम तक पता नहीं चल पाया है।

अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि नहाते समय युवक नदी में डूब गया है जिसकी तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *