Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के युवक की तमिलनाडु में सड़क दु्घटना में मौत

बेतियाक के युवक का तमिलनाडु में सड़क हादसा में मौत

बेतिया, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया पंचायत के युवक की मौत तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में हो गई। युवक का शव बुधवार को गांव पहुंचा। मृतक की पहचान भुटेनडी राम का 19 वर्षीय पुत्र नितीश कुमार के रुप में हुई है।

मृतक के पिता भुटेनडी राम ने बताया कि मृतक नितीश कुमार पिछले करीब 1 साल से तमिलनाडु में रहकर ट्रक चालक के रूप में काम कर रहा था। बीते दिनों तमिलनाडु के खम्मम जिले के तिरुमलायापलेम थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई।

ट्रक को अनलोड करने के बाद नीतीश अपने कमरे की ओर लौट रहा था इसी दौरान रास्ते में ट्रक खराब हो गया जिसे वह सड़क किनारे खड़ा कर ठीक करने लगा इसी बीच पीछे से आ रही तेलंगाना राज्य परिवहन निगम की एक सरकारी बस में खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी ।

टक्कर इतनी भीषण थी कि नीतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान नीतीश कुमार की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नीतीश परिवार में कमाने वाला एकमात्र सदस्य था और असमय मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

(Udaipur Kiran) / अमानुल हक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *