Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दीवार गिरने से घायल युवक की अस्पताल में मौत

सम्बंधित थाना रावतपुर की फ़ाइल फोटो

कानपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार देर रात एक युवक दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल में जुट गई है।

मसवानपुर के रहने वाले जगदीश कनौजिया का बेटा शुभम (23) पूजा स्टूडियो के नाम से दुकान चलाता है। देर रात वह दुकान बंद करके घर वापस जा रहा था। तभी सराय चौराहे के पास वह टॉयलेट करने के लिए रुका। सड़क किनारे खंडहर की दीवाल के पास वह टॉयलेट करने लगा। तभी अचानक खंडहर की दीवार भर भराकर उस पर गिर पड़ी। जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोट आ गई।

राहगीरों ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे हैलट रेफर कर दिया। इसी बीच डायल 112 के जरिए परिजनों को भी सूचना दे दी गई। जहां कुछ देर चले इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि दीवार गिरने से युवक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधि कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *