Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सऊदी अरब में सुलतानपुर निवासी युवक की संदिग्ध हालत में मौत, शव पहुंचा गांव

फाईल। फोटो

सुलतानपुर, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के कादीपुर तहसील क्षेत्र के अजीजपुर बनकेगांव निवासी अकील अहमद की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। दस दिन बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया गया, जिससे पूरे गांव और परिवार में शोक का माहौल है।

अकील अहमद (45) पिछले 12 वर्षों से सऊदी अरब के रियाद शहर में एक गैस कंपनी में ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे। उनकी मौत 4 अक्टूबर की सुबह अचानक हुई थी। मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार को गहरा सदमा लगा।उनकी पत्नी इदुलनिशा और दो बेटियां, जिनकी उम्र 19 और 9 वर्ष है, गहरे सदमे में हैं। परिजनों ने शव को वतन लाने के लिए काफी प्रयास किए। बाद में उन्होंने कादीपुर निवासी समाजसेवी अब्दुल हक से संपर्क किया।

समाजसेवी अब्दुल हक ने तुरंत सऊदी अरब दूतावास से संपर्क किया । आवश्यक दस्तावेज (पावर ऑफ अटॉर्नी भी शामिल थी )भेजे। अब्दुल हक पहले भी कई भारतीयों के शव विदेशों से भारत लाने में मदद कर चुके हैं।प्रक्रिया पूरी होने के बाद अकील अहमद का शव मंगलवार की देर रात गांव पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। अकील आखिरी बार 15 जुलाई 2019 को सऊदी अरब गए थे। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *