Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

ज़ोजिला दर्रा शून्य से नीचे 17.0 डिग्री के साथ कश्मीर घाटी का सबसे ठंडा स्थान

ज़ोजिला दर्रा शून्य से नीचे 17.0 डिग्री के साथ कश्मीर घाटी का रहा सबसे ठंडा स्थान

श्रीनगर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है क्योंकि बुधवार रात पूरी घाटी में तापमान जमाव बिंदु से और नीचे चला गया। एक स्थानीय मौसम निगरानी एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ज़ोजिला दर्रा शून्य से नीचे 17.0 डिग्री सेल्सियस के साथ कश्मीर घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के इकट्ठा किए गए डेटा के अनुसार श्रीनगर में हाड़ कंपा देने वाला न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अब तक के मौसम की सबसे ठंडी रातों में से एक थी। काज़ीगुंड में शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया जबकि प्रसिद्व पर्यटक स्थल पहलगाम में शून्य से नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस पर ठंड जारी रही।

घाटी के दूसरे स्टेशनों पर भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा, कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 1.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आस-पास और दक्षिण कश्मीर के इलाकों में तापमान और भी कम रहा। पंपोर में शून्य से नीचे 5.0 डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर एयरपोर्ट में शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस और अवंतीपोरा में शून्य से नीचे 4.0 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा। बडगाम में शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अनंतनाग, बारामूला और ज़ेथन राफियाबाद में क्रमशः शून्य से नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस, शून्य से नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पुलवामा और शोपियां शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 5.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे इलाकों में रहे जबकि बांदीपोरा में शून्य से नीचे 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। गांदरबल में शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस, सोनमर्ग में शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस और ज़ोजिला दर्रा शून्य से नीचे 17.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।

जम्मू इलाके में तापमान काफ़ी कम रहा। जम्मू शहर में 8.0 डिग्री सेल्सियस बनिहाल में 2.1 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 4.7 डिग्री सेल्सियस और कटरा में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह में 0.4 डिग्री सेल्सियस, कठुआ में 7.2 डिग्री सेल्सियस और जम्मू एयरपोर्ट पर 8.7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा। उधमपुर में 3.0 डिग्री सेल्सियस, रामबन में 4.3 डिग्री सेल्सियस, सांबा में 3.3 डिग्री सेल्सियस, राजौरी में 1.7 डिग्री सेल्सियस, किश्तवाड़ में 3.6 डिग्री सेल्सियस, रियासी में 6.1 डिग्री सेल्सियस और डोडा में 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

लद्दाख के ठंडे रेगिस्तानी इलाके में भी तापमान ज़ीरो से नीचे बना रहा। लेह में शून्य से नीचे 9.0 डिग्री सेल्सियस कारगिल में शून्य से नीचे 7.8 डिग्री सेल्सियस और नुब्रा घाटी में शून्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(Udaipur Kiran) / सुमन लता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *