
श्रीनगर, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . कश्मीर घाटी में मंगलवार रात कड़ाके की ठंड रही क्योंकि ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान जमावट बिंदू से नीचे चला गया. गुलमर्ग माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा. हालांकि, सबसे ज्यादा तापमान ज़ोजिला पास पर रिकॉर्ड किया गया जहाँ पारा शून्य से नीचे 18.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया.
कश्मीर मौसम कार्यालय के डेटा के मुताबिक श्रीनगर में सबसे कम तापमान शून्य से नीचे 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि श्रीनगर एयरपोर्ट समेत इसके बाहरी इलाके शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस के साथ और भी ठंडे रहे. काजीगुंड में तापमान शून्य से नीचे 1.6 डिग्री, कोकरनाग में शून्य से नीचे 1.8 डिग्री, पंपोर में शून्य से नीचे 2.5 डिग्री े और बडगाम में शून्य से नीचे 3.0 डिग्री रहा. दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग और बांदीपोरा दोनों में तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि पुलवामा और शोपियां में तापमान क्रमशः शून्य से नीचे 3.7 डिग्री नीचे और शून्य से नीचे 4.3 डिग्री रहा. सबसे ठंडे पर्यटन स्थलों में से एक पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे 3.6 डिग्री नीचे चला गया, जबकि सोनमर्ग में तापमान शून्य से नीचे1.6 डिग्री दर्ज किया गया.
उत्तर कश्मीर में तापमान में भारी गिरावट देखी गई, कुपवाड़ा में तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री, बारामूला में शून्य से नीचे 4.5 डिग्री और ज़ेथन राफियाबाद में शून्य से नीचे 4.8 डिग्री तक पहुंच गया. कुलगाम जैसे कुछ ही इलाकों में तापमान शून्य से नीचे 0.6 डिग्री रहा और गंदेरबल में शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, हालांकि यह अभी भी जमावट बिंदू से नीचे है.
जम्मू संभाग में कश्मीर की तुलना में तापमान काफी ज्यादा रहा. जम्मू शहर में 8.4 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 9.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि बटोत और डोडा में 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सांबा में 3.3 डिग्री सेल्सियस, राजौरी में 2.0 डिग्री सेल्सियस, और भद्रवाह में 0.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. उधमपुर और बनिहाल में न्यूनतम तापमान क्रमशः 4.8 डिग्री सेल्सियस और 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
लद्दाख के ठंडे रेगिस्तान में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, लेह में शून्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में शून्य से नीचे 5.1 डिग्री सेल्सियस, और नुब्रा वैली में शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ठंड और बढ़ सकती है.
(Udaipur Kiran) / सुमन लता