Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

विकसित भारत 2047 पर उकेरी कल्पनाएं, चित्रकला प्रतियोगिता में 107 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

राजकीय इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र-छात्राएं।

– सेवा पखवाड़ा के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता

मीरजापुर, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । नगर के महुअरिया स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को “विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना 2047” विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम एवं सह-नोडल डॉ. विजय बहादुर (राजकीय महाविद्यालय उमरिया) ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। निर्णायक मंडल में अनिल कुमार राव (बीएलजे. इंटर कॉलेज), बृजेश कुमार गौतम (जनता इंटर कॉलेज बरेवां), दयानंद (जनता इंटर कॉलेज बरगवां कूबा) शामिल रहे। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य महेंद्रनाथ, पर्यवेक्षक कृपानाथ और संतोष कुमार भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता तीन वर्गों जूनियर वर्ग (कक्षा 9–12), सीनियर वर्ग (स्नातक एवं परास्नातक छात्र-छात्राएं) एवं

सामान्य वर्ग (सामान्य जनमानस) में आयोजित हुई।

कुल 107 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के अनुसार जूनियर वर्ग में प्रियाराज (जनता इंटर कॉलेज बरेवां) प्रथम, आंचल दुबे (राजकीय हाईस्कूल इंदी वीरशाहपुर) द्वितीय, अनिकेत सिंह राठौड़ (बीएलजे इंटर कॉलेज) तृतीय। सीनियर वर्ग में श्रेया गुप्ता (केबीपीजी कॉलेज) प्रथम, निधि देवांशी (केबीपीजी कॉलेज) द्वितीय, राजनंदिनी (केबीपीजी कॉलेज) तृतीय रहीं। वहीं सामान्य वर्ग में रोहित विश्वकर्मा (संगमोहाल, मीरजापुर) प्रथम, संजय कुमार (तेंदुआ कला) द्वितीय, आज़ाद कपूर (पारदहा) तृतीय रहे।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रवीण कुमार सिंह, अनिल कुमार, प्रसून सहित कई शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक रमाशंकर और अतुल दुबे ने संयुक्त रूप से किया।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *