Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

चंदौसी में नाले से 15-20 दिन पुराना शव बरामद, हाथ-पैर और सिर गायब, पुलिस जांच में जुटी

फोटो

संभल, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद जनपद संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में आज साेमवार काे नाले से 15 से 20 दिन पुराना एक क्षत-विक्षत शव मिला है। शव के हाथ-पैर कटे हुए हैं और सिर भी गायब है। शव के पास से एक बैग भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी मनोज कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।

———————

(Udaipur Kiran) / Nitin Sagar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *