Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

15 शिक्षित दिव्यांग जनों को नियोजन हेतु किया गया चयनित

दिव्यांग नियोजित

सहरसा, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के तत्वावधान में शिक्षित दिव्यांग जनों को नियोजन हेतु एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन अवर प्रादेशिक नियोजनालय के कुन्दन कुमार , संस्थान के अध्यक्ष सह बोर्ड सदस्य राष्ट्रीय न्यास भारत सरकार मोहन कुमार, महासचिव मुकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर भी मार्ट के द्वारा 15 शिक्षित दिव्यांग जनों को नियोजन हेतु चयनित किया गया। इस अवसर पर भी मार्ट के विवेक कुमार ने जानकारी दी कि माह जनवरी को चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन हेतु बुलाया जाएगा।

इस अवसर पर संस्था के सुनील कुमार ठाकुर, शिवराम शर्मा, शशि कुमार राय, पुनम देवी, कुमार देव, अमित कुमार, प्रिती सिन्हा, शत्रुध्न साह, रोशन चौधरी, शिवशंकर, तेज नारायण, सरिता, राम रतन ने सहयोग प्रदान किया।

अध्यक्ष सह बोर्ड सदस्य राष्ट्रीय न्यास भारत सरकार मोहन कुमार ने बताया कि अब चालीस प्रतिशत से ही लोकोमोटर दिव्यांगजनो को बैटरी चालित ट्राईसाईकिल के लाभ मिल सकता है।इसके कार्यालय से संपर्क करें।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *