Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

झारखंड के 14 जिलों में 16 से छाए रहेंगे बादल

मौसम की फाइल फोटो

रांची, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड के 16 जिलों में गुरुवार और शुक्रवार से आंशिक बादल छाए रहेंगे। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी।

विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे उनमें राज्य के मध्यवर्ती जिले रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, धनबाद, कोडरमा और लोहरदगा के अलावा राज्य के पश्चिमी जिले गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार शामिल हैं।

18 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 19 और 20 अक्टूबर को फिर से राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।

वहीं विभाग ने अगले पांच दवर्ष नों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी प्रकार के बड़े बदलाव की संभावना से इंकार किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 34 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार में 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह में हल्की ठंड रही दोपहर में धूप में तल्खी महसूस की गई।

रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, जमशेदपुर में 33.8 डिग्री, डाल्टनगंज में 31.6, बोकारो में 32.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *