Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

पट्टन के 17 वर्षीय लड़के की बिजली का झटका लगने से मौत

बारामुला, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन के शीरपोरा इलाके के एक 17 वर्षीय लड़के की रविवार को बिजली का झटका लगने से मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11वीं कक्षा के एक छात्र को उसके घर पर बिजली का गंभीर झटका लगा।

उसे तुरंत पट्टन के उप-ज़िला अस्पताल (एसडीएच) ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसकी पहचान शीरपोरा पट्टन निवासी गुलाम मोहम्मद बाबा के बेटे नासिर अहमद बाबा (17) के रूप में हुई है।

इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया गया है।

(Udaipur Kiran) / SONIA LALOTRA

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *