Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर बस पलटने से 18 तीर्थयात्री घायल

घायलो की मदद करते संघ के कार्य कर्ता
घायल यात्री

सुलतानपुर, 3 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में बीती रात तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग 18 तीर्थयात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में कुल 52 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भुलकी-सौरमऊ बाईपास ओवरब्रिज के पास रात करीब 2 बजे हुई। बस चालक अनीस अहमद ने बताया कि बहराइच से प्रयागराज जा रही बस अचानक एक गाय के सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर पलट गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की मदद से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक धर्मेंद्र द्विवेदी और विभाग सहसंयोजक राजीव तिवारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की।

जिले के विख्यात सर्जन और विभाग संघ संचालक डॉ. एके सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओम शाखा के स्वयंसेवकों को सेवा कार्य के लिए भेजा। स्वयंसेवकों ने घायलों की मदद करने के साथ ही सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजने के लिए रोडवेज विभाग से बस की व्यवस्था कराई। इस दौरान एक भावुक पल भी आया, जब हादसे में अपनी मां से बिछड़ा तीन महीने का नवजात शिशु लंबी तलाश के बाद सुरक्षित मिल गया।

इस मौके पर द्वारिका नाथ पांडे, रमेश सिंह , रमेश कुमार साहू ,बिसेन, रामस्वारथ वर्मा, अवनीश तिवारी, डॉ. ओंकारनाथ कौशल, शीतल, आनंद मिश्रा, शिवशंकर पांडे और लक्ष्मी नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *